Shraddh Special : आज है पूर्णिमा श्राद्ध, इन विशेष उपायों से संवरेगा आपका जीवन

By: Ankur Mon, 20 Sept 2021 09:25:24

Shraddh Special : आज है पूर्णिमा श्राद्ध, इन विशेष उपायों से संवरेगा आपका जीवन

आज भाद्रपद माह की पूर्णिमा हैं और आज से ही श्राद्ध शुरू हो चुके हैं जो कि 6 अक्टूबर तक जारी रहने वाले हैं। श्राद्ध के दिनों में पितरों के आत्मा की तृप्ति के लिए उन्हें भोग लगाया जाता हैं और आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं। आज पूर्णिमा का पहला श्राद्ध हैं जिसका ज्योतिषीय महत्व भी होता हैं। आज के दिन कुछ उपायों को कर अपने जीवन सकारात्मकता लाते हुए इसको संवारा जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं पूर्णिमा श्राद्ध पर किए जाने वाले उपायों के बारे में।

भगवान सत्यनारायण की करें पूजा

इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करने से व्यक्ति को धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। जो लोग पूर्णिमा के दिन व्रत करते हैं, उनके घर में सब प्रकार से सुख-समृद्धि का वास होता है। सारें कष्ट दूर होते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,purnima shraddha 2021,shraddha 2021

मां लक्ष्मी की करें आराधना

पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उनका हल्दी से तिलक करें। अगले दिन इन कौड़ियों को एक लाल कपड़े में बांधकर वहां रख दे जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं रहेगी।

पीपल के वृक्ष की करें आराधना

शास्त्रों में इस बात का वर्णन है कि पूर्णिमा के दिन पीपल के वृक्ष में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाकर जल अर्पित करना चाहिए।

astrology tips,astrology tips in hindi,purnima shraddha 2021,shraddha 2021

इस मंत्र का करें जाप

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय के समय चन्द्रमा को कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर "ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:" या " ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:। " मंत्र का जप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

चंद्र देव को दें अर्घ्य

वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी में से किसी को चंद्रमा को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए। पति- पत्नी साथ में भी अर्घ्य दे सकते हैं। इस उपाय से आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता का रस बना रहेगा।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

ये भी पढ़े :

# Shraddh Special : आज से शुरू हुए श्राद्ध, हर दिन बन रहे हैं विभिन्न योग, जानें इनकी महत्ता

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com